दुनिया के खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले स्विज़रलैंड की डेविड माउंटेन की पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस होटल का नाम 'Null Stern Hotel' है|

Image Credit : Google

जो तस्वीरों में दिखाई दे रहा है, वो सच है| जी हाँ, इस होटल की ना तो छत है और ना ही कोई दीवार, इस होटल की यही तो अजीब बात है|

Image Credit : Google

दीवार और छत के साथ यहाँ कोई रिसेप्शन भी नहीं है और सबसे खास चीज़ जिसके बगैर इंसान रह भी नहीं सकता वो है बाथरूम, ये भी नहीं है|

Image Credit : Google

टाइल्स की बनी फर्श पर स्थित एक पलंग और दो टेबल रखे हुए है जहाँ आप खुले आसमान की चादर के नीचे आराम फरमा सकते है|

Image Credit : Google

आपकी सेवा में यहाँ एक बटलर रहता है जो पास के बने एक क्वाटर में रहता है| यही आपको खाने पीने की सेवायें देने के लिए यहाँ मौजूद रहता है|

Image Credit : Google

यही नहीं ये बंदा एक टेलीविज़न स्क्रीन के पीछे खड़े होकर ख़बरों के चैनल की जगह खुद ले लेता है और आपको दुनिया की खबरे देता है और मौसम का हाल भी बताता है|

Image Credit : Google

अगर आपको यहाँ टॉयलेट के लिए जाना है, तो आपको पहाड़ से नीचे की ओर जाना होगा| जहाँ एक पब्लिक टॉयलेट मौजूद है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते है|

Image Credit : Google

चलो यार छत नहीं, दीवार नहीं और तो और टॉयलेट भी नहीं है इस होटल में फिर भी यहाँ एक रात रुकने की कीमत 22 हजार 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे ये तो सबसे अजीब बात यह है|

Image Credit : Google