Image Credit : Google

आंध्रप्रदेश के कुरनूल से करीब 106 किमी दूर स्थित बेलम गुफाएं भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा मानी जाती हैं

Image Credit : Google

इस गुफा की खोज 1884 में ब्रिटिश सर्वेयर रोबर्ट ब्रूस फूटे ने की थी। गुफा की लंबाई 3229 मीटर है और इसके मुख्य द्वार से 150 फुट नीचे बहती है पातालगंगा नामक नदी।

Image Credit : Google

सबसे ख़ास बात यह है कि पातालगंगा से निकलने वाला पानी गुफा में कुछ दूरी तक जाने के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है|

Image Credit : Google

भूवैज्ञानिकों का मानना है कि हजारों साल पहले इस गुफा के नीचे पानी का तेज बहाव था, जिसने इस गुफा का निर्माण किया।

Image Credit : Google

अभी तक वैज्ञानिक भी पातालगंगा के इस रहस्य को सुलझा नहीं पाए है कि आखिर यह पानी कहां जाता है?

Image Credit : Google

भूवैज्ञानिकों के अनुसार हजारों सालों पहले इस गुफा के नीचे पानी का बहाव बहुत ज्यादा तेज रहने की वजह से इस गुफा का निर्माण हुआ है|

Image Credit : Google

आज भी इस गुफा के अंदर ऐसी कई चट्टानें है जिनमें पानी के तेज बहाव की वजह से कई छेद बने हुए है|

Image Credit : Google

इन गुफाओं में जैन और बौद्ध भिक्षुओं के रहने के अवशेष मिले थे, जिन्हें अनंतपुर के म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है|

Image Credit : Google

ऐसा माना जाता है कि कई वर्षों पहले यह गुफा बौद्ध भिक्षुओं के बीच ध्यान केंद्र करने के लिए मशहूर थी|

Image Credit : Google

गुफा के अंदर जाने के लिए कुएं जैसे तीन बड़े छेद हैं, जिनमें से बीच वाले छेद का इस्तेमाल गुफा में प्रवेश के लिए किया जाता है।