स्काईपार्क पूल

सिंगापूर में मरीना बे सेंड्स नामक रिसोर्ट की तीन इमारतों के ऊपर, इनकी छतों को जोड़कर बना इस स्विमिंग पूल को अगर दुनिया का सबसे ऊँचा पूल कहा जाए तो गलत नहीं होगा|

स्काईपार्क पूल

पूल में तैरते समय पूरे सिंगापूर का नज़ारा दिखाई तो देता ही है, पर आपको हर समय ऐसा महसूस भी होता है कि कहीं आप पूल के पानी के साथ नीचे न चले जाए|

क्रोकोसॉरस कोव पूल

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में स्थित इस स्विमिंग पूल को मौत का पिंजरा कहा जाता है| पूल में तैर रहे ढेर सारे भयानक मगरमच्छों को देखने तो मिलता ही है|

क्रोकोसॉरस कोव पूल

इन भूखे मगरमच्छों की लम्बाई में १५ फुट तक है| इस पूल में आपको एक कांच के पिंजरे में डालकर इस पूल में डाल दिया जाता है| जिससे आप इन मगरमच्छों को नजदीक से देख सके |

नेमो ३३

बेल्जियम के ब्रुसेल्स नामक जगह पर स्थित इस स्विमिंग पूल के नाम दुनिया के सबसे गहरे पूल होने का रिकॉर्ड है| जिसकी गहरायी ३४.५ मीटर यानी ११३ फ़ीट है|

नेमो ३३

इस पूल में २५ लाख लीटर गर्म करके शुद्ध किया हुआ पानी भरा होता है| पूल में नीचे जाने के बाद अलग अलग कमरे जैसा दिखाई देते है| इसमें तैरने के लिये उम्र की सीमा १३ के साल के ऊपर होनी चाहिए |

डेविल्स पूल

ऑस्ट्रेलिया के बाबिन्दा नामक जगह पर स्थित यह एक प्राकृतिक विक्टोरिया नामक झरने के छोर पर बना स्विमिंग पूल है|

डेविल्स पूल

अपने नाम की तरह यह दिखने और तैरने के लिये भी सबसे डरावना पूल है| इसमें तैरते समय अगर कोई नीचे गिर गया तो करीब ३५० फ़ीट की गहरायी में जा गिरेगा और उसकी मौत हो ही जाएगी|

डेविल्स पूल

साल १९५९ से अब तक यहाँ बहुतों की जाने जा चुकी है| इतना खतरनाक होने पर भी यहाँ तैरने के लिये सैलानियों की भीड़ लगी रहती है|

मार्किट स्क्वायर टावर पूल

यूएसए के हॉस्टन नामक जगह में मार्किट स्क्वायर नामक टावर के ऊपर १५२ मीटर की ऊंचाई पर और ४० वी मंज़िल पर बना इस पूल की गहराई १० फ़ीट है|

मार्किट स्क्वायर टावर पूल

यह पूल ईमारत से होता हुआ बाहर की तरफ हवा में ८ इंच की कांच का बना हुआ है| ऊंचाई से डरने वाले इससे दूर रहते है, क्यूंकि इस पूल के पानी में चलने मात्र से किसी की भी साँसें रुक सकती है|