Patalganga – रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

वैसे तो आपने स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक के बारे में सुना ही होगा| इनमें से पाताललोक के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह लोक भूमिगत है, यानी धरती के नीचे बसा हुआ है| आज हम आपको पातालगंगा (Patalganga) के बारे में बताने जा रहे है, जिसके रहस्य ने वैज्ञानिकों को भी अचंभे में डाल रखा है|

Patalganga - रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

आन्ध्रप्रदेश के कर्नूल से करीब 106 किमी की दूरी पर बेलम नाम की गुफाएं मौजूद है| मेघालय की क्रेम लिअत प्राह की गुफाओं के बाद, इस बेलम गुफा को भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा कहा जाता है| 

साल 1884 में ब्रिटिश सर्वेयर रोबर्ट ब्रूस फूटे ने बेल की गुफाओं की खोज की थी| यह गुफा 3229 मीटर लंबी है| इस गुफा के मुख्य द्वार के ठीक 150 फुट नीचे एक नदी बहती है जिसे पातालगंगा के नाम से जाना जाता है|

Patalganga - रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

सबसे ख़ास बात यह है कि पातालगंगा से निकलने वाला पानी गुफा में कुछ दूरी तक जाने के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है| अभी तक वैज्ञानिक भी इस रहस्य को सुलझा नहीं पाए है कि आखिर यह पानी कहां जाता है?

भूवैज्ञानिकों के अनुसार हजारों सालों पहले इस गुफा के नीचे पानी का बहाव बहुत ज्यादा तेज रहने की वजह से इस गुफा का निर्माण हुआ है| आज भी इस गुफा के अंदर ऐसी कई चट्टानें है जिनमें पानी के तेज बहाव की वजह से कई छेद बने हुए है|

Patalganga - रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

इन गुफाओं में जैन और बौद्ध भिक्षुओं के रहने के अवशेष मिले थे, जिन्हें अनंतपुर के म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है| ऐसा माना जाता है कि कई वर्षों पहले यह गुफा बौद्ध भिक्षुओं के बीच ध्यान केंद्र करने के लिए मशहूर थी|

Patalganga - रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

बता दें कि ऊपर से नीचे गुफा तक कुएं जैसे तीन बड़े छेद बने हुए है| इनमें से बीच वाले छेद का इस्तेमाल गुफा के अंदर जाने के लिए किया जाता है| इस रहस्यमयी गुफा को देखने के लिए देश-विदेश से कई पर्यटक आते है|

Patalganga - रहस्यमयी है इस गुफा से पातालगंगा के पानी का गायब हो जाना 

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा| 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Overtoun Bridge – रहस्यमयी है यहाँ कुत्तों का आत्महत्या करना

दुनिया के सबसे अजीब देशों के बॉर्डर, घरों से होकर गुजरती है सीमाएं

Ajab-Gajab – एक ही ईमारत में बसा है पूरा शहर

Death Valley Sailling Stone – अपने आप चलते है यहाँ के पत्थर

James Harrison blood donor – इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान

टायटेनम – दुनिया का सबसे बड़ा फूल, देखने के लिए बंद करनी पड़ती है नाक

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

Leave a Reply