ये है दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट, कोई है खूबसूरत तो कोई डरावनी

आमतौर पर किसी इमारत में या किसी शॉपिंग मॉल में चढ़ने-उतरने के लिए आपने लिफ्ट का उपयोग तो किया ही होगा| मगर आज हम आपको दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट के बारे में बताने जा रहे है, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना या देखा होगा|

दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट | Duniya Ki Sabse Anokhi Lift

जर्मनी के बर्लिन नामक जगह पर रेडिसन ब्लू होटल में बनी यह लिफ्ट काफी मशहूर है| इस होटल में करीब 82 फुट ऊंचा अक्वेरियम बना हुआ है| जिसके अन्दर एलिवेटर यानी लिफ्ट बनी हुई है|

इस जगह पर आने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे इस एलिवेटर से करीब 97 अलग-अलग किस्म की प्रजातियों वाली करीब 1500 से भी अधिक मछलियां देखने मिलती है|

एक साधारण लिफ्ट की तुलना में इस लिफ्ट में जाने वाले पर्यटकों को खूबसूरत नज़ारा देखने को मिलता है| बता दें कि इस एक्वेरियम की देखभाल में काफी मशक्कत करनी पड़ती है| रोजाना दो से तीन व्यक्ति इस एक्वेरियम में उतरकर इसे साफ़ भी करते है|

दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट | Duniya Ki Sabse Anokhi Lift

किसी लिफ्ट में टॉयलेट भी हो सकता है, शायद ही आपने ऐसा सुना होगा| ऐसे टॉयलेट आपको जापान में देखने को मिल जाएंगे|

बता दें कि इस तरह से लिफ्ट के अंदर टॉयलेट का होना ये जापान की मजबूरी के चलते है| पूरी दुनिया में भूकंप का गढ़ माने जाने वाले जापान में सालभर में करीब 1500 से भी ज्यादा भूकंप के झटके लगा करते है|

दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट | Duniya Ki Sabse Anokhi Lift

भूकंप के समय इमारतों के हिलने के कारण कई बार लिफ्ट बंद हो जाती है और लिफ्ट के अंदर लोग फंस जाते है| जिसकी वजह से यहाँ मौजूद ज्यादातर इमारतों में महज टॉयलेट ही नहीं बल्कि पीने का पानी और कंबल तक  रखें जाते है|

दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट | Duniya Ki Sabse Anokhi Lift

कोरिया की कई बड़ी इमारतों में बनी इस लिफ्ट का इस्तेमाल ज्यादातर इमारत में आग लगने के समय किया जाता है|
अगर किसी इमारत में आग लग जाए तो दो व्यक्ति इस लिफ्ट पर आराम से खड़े होकर नीचे उतर सकते है| इस लिफ्ट में किसी भी प्रकार की बिजली का उपयोग नहीं किया जाता है|

लिफ्ट में मौजूद एक ब्रेक को हटाने पर यह लिफ्ट इंसानी शरीर के वजन से नीचे की ओर जाने लगती है| इंसानों के उतारते ही यह लिफ्ट अपने आप ऊपर की तरह चली जाती है| आग लगने पर हो या किसी और कारण से हो आपातकालीन समय पर ये लिफ्ट बड़े काम की है|

दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट | Duniya Ki Sabse Anokhi Lift Falkirk Wheel | फालकिर्क व्हील

तस्वीर को देखने पर पहले ऐसा लगता है कि यह कोई आधा बना हुआ पूल है| मगर असल में ये एक पानी के जहाज की लिफ्ट है|

मध्य स्कॉटलैंड की क्लायड और यूनियन नहर को जोड़ने वाली इस लिफ्ट को साल 2002 को बनाया गया था| वैसे तो दुनिया में बहुत से पानी की जहाज की लिफ्ट मौजूद है| मगर इस लिफ्ट की खासियत यह है कि ये एक टायर की तरह घूमती है|

बेहतरीन इंजीनियरिंग से बनी ये लिफ्ट पानी के जहाज को एक नहर से उठाकर दुसरी नहर में डाल देती है|

ये है दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट, कोई है खूबसूरत तो कोई डरावनी

चीन के बेनोन प्रान्त में स्थित यह लिफ्ट दुनिया की सबसे ऊंची बाहरी सिरे पर बनी लिफ्ट है| यह लिफ्ट चट्टानों से घिरी हुई है| 326 मीटर यानी करीब 1000 फ़ीट से ज्यादा ऊंची यह लिफ्ट नीचे से ऊपर की ओर जाने के लिए महज 92 सेकंड का समय लेती है|

इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि तीन एलिवेटर वाली यह लिफ्ट डबल डेकर लिफ्ट है जो 4900 किलोग्राम का भार उठाने की क्षमता रखती है|

ये है दुनिया की सबसे अनोखी लिफ्ट, कोई है खूबसूरत तो कोई डरावनी

बता दें कि यह लिफ्ट गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ऊंची बाहरी लिफ्ट के रूप में शामिल की जा चुकी है| इसमें सफर करना कभी-कभी पर्यटकों के लिए बेहद डरावना भी होता है| 

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा| 

Top 5 Most Ugliest Flowers – दुनिया के 5 सबसे गंदे फूल

Hop Shoots – क्यों है ये दुनिया की सबसे महंगी सब्जी

Gitarama Central Jail – दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

Village On Sea – कैसे कई सालों से समुद्र में तैर रहा है यह गाँव

Red Himalayan Cliff Shahad – शराब से भी ज्यादा नशीला

क्यों मरते समय Shri Krishna को 3 ऊँगली दिखाई थी दुर्योधन ने

438 दिनों तक समुद्र में जिंदा रहा यह आदमी

Leave a Reply