भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू जिनके नाम से आज भी सहम जाते है लोग

वैसे तो डाकू या डकैत का नाम लेने पर हर बार सबसे पहले फिल्म शोले के गब्बर की छवि हमारे दिमाग में आती है| गब्बर सिंह नामक यह किरदार हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है| मगर आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे खुंखार और खतरनाक डाकुओं के बारे में बताने जा रहे है जिनके सामने गब्बर सिंह का किरदार भी फींका है|

भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

daku maan singh - भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

डाकू मान सिंह | Daku Maan Singh

मान सिंह का जन्म आगरा के खेड़ा नामक गांव में हुआ था| साल 1939-1955 तक चम्बल में डाकू मान सिंह का बड़ा बोलबाला था| इतना कि लोग इनके नाम से ही कांप उठते थे| आम लोगों से पैसे लूटकर गरीबों में बांट देने वाले इस डाकू पर करीब 1112 लूट के और 185 हत्या के मामले दर्ज थे|

इन पर एक किताब लिखी गयी है, जो आप यहाँ से खरीद सकते है ==> Tales of Man Singh Demy

veerappan - भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

वीरप्पन | Veerappan

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के जंगलों में करीब 900 से भी ज्यादा हाथियों की हत्या कर चुके वीरप्पन की गूंज पूरे जंगल में गूंजा करती थी| वीरप्पन अपने उम्र के 18 वर्ष से ही अवैध रूप से हाथियों का शिकार करने वाला और बाद में अवैध रूप से चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करने वाला खतरनाक डाकू बन गया था|

देश की सरकार ने इस डाकू को पकड़ने के लिए करीब 20 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा खर्च कर दिए थे| मशहूर व्यक्तियों की हत्या कर अपनी जरूरतों को वीरप्पन पूरा किया करता था|

इन पर एक किताब लिखी गयी है, जो आप यहाँ से खरीद सकते है ==> Veerappan: Chasing the Brigand

nirbhay singh gujjar - भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

निर्भय सिंह गुज्जर | Nirbhay Singh Gujjar

चम्बल के आखिरी डाकुओं में से एक डाकू निर्भय सिंह गुज्जर था| इसके गुट में 70 से 75 डकैत थे, जिनके पास AK 47 जैसे खतरनाक हथियार हुआ करते थे|

सिर्फ इतना ही नहीं इनके पास नाईट विज़न दूरबीन, बुलेट प्रूफ जैकेट और मोबाइल फ़ोन जैसी आधुनिक तकनीक भी हुआ करती थी| इस डाकू के खिलाफ करीब 100 से भी ज्यादा हत्या और बलात्कार के मामले मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दर्ज थे|

sultana daku - भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

सुल्ताना डाकू | Sultana Daku

20 वी सदी का सबसे चर्चित डाकू सुल्ताना को गरीबों का मसीहा माना जाता था| उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एक टूटा फूटा किला है| इस किले को डाकू सुल्ताना के नाम से जाना जाता है|

इन पर एक किताब लिखी गयी है, जो आप यहाँ से खरीद सकते है ==> Confession of Sultana Daku

phoolan devi - भारत के 5 सबसे खतरनाक डाकू

फूलन देवी | Phoolan Devi 

अपने पर हुए जुल्म का बदला लेने के लिए डाकू बनी फूलन देवी को दहशत का दूसरा नाम कहा जाता था| कम उम्र में ही बलात्कार जैसी प्रताड़ना झेल चुकी फूलन देवी ने बदला लेने के लिए यह रास्ता चुना था और अत्याचारियों को खूब सबक सिखाया था| बाद में इंदिरा देवी के कहने पर फूलन देवी ने सरकार के सामने सरेंडर कर दिया था|

इन पर एक किताब लिखी गयी है, जो आप यहाँ से खरीद सकते है ==> Phoolan Devi: Rebel Queen

दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

438 दिनों तक समुद्र में जिंदा रहा यह आदमी

Pygmy Marmoset – दुनिया का सबसे छोटा 100 का ग्राम बंदर

Snake Island- यहाँ गये तो बचके आ नहीं सकते, सरकार द्वारा है मनाई

Amou Haji – दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत

Mysterious Village – सैकड़ों साल पहले रहा करते थे सिर्फ बौने

Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत

Leave a Reply