इस जगह पूजी जाती है प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर

रामायण की कथा कौन नहीं जानता? लेकिन बहुत कम लोग ये जानते है कि प्रभु श्रीराम की कोई बड़ी बहन भी थी और अगर जानते भी होंगे तो प्रभु श्रीराम के जीजाजी के बारे में नहीं जानते होंगे| तो चलिए आज हम आपको उस जगह के बारे में बताते है जहाँ प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर बनाया गया है| जिसमें श्रृंग ऋषि महाराज उनके साथ विराजमान है|
इस जगह पूजी जाती है प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर
श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर

प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर

राजा दशरथ और कौशल्या की इस पुत्री के पैदा होते ही अंगदेश के राजा रोमपद ने उन्हें गोद ले लिया था| इनकी इस पुत्री का नाम था शांता, जो अपने चारों भाइयों में सबसे बड़ी थी| रिश्ते में महारानी कौशल्या की बहन, यानी प्रभु राम की मौसी वर्षिणी और राजा रोमपद ने मिलकर शांता का पालन पोषण किया|
shanta devi mandir
श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर
हमारे देश में कुल्लू से करीब 50 किमी की दूरी पर एक मंदिर में प्रभु श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी की प्रतिमा स्थापित की गयी है और साथ में उनके पति श्रृंग की भी प्रतिमा विराजमान है|
आपको बता दें प्रभु श्रीराम के जीजाजी श्रृंग, ऋषि श्रीष्यश्रृंग भिंडक के पुत्र थे| ऋषि श्रीष्यश्रृंग ही वो ऋषि है जिन्होंने राजा दशरथ के लिए पुत्र कामना के लिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया था| जिस जगह पर उन्होंने यज्ञ करवाया था वो स्थान आज भी अयोध्या से लगभग 39 किमी पूर्व में स्थित है| जो वर्तमान समय में ऋषि ऋषि श्रीष्यश्रृंग का आश्रम है|

7 अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

बता दें कि शांता देवी के मंदिर में भगवान श्रीराम से जुड़े हुए सभी उत्सवों का पालन बड़े ही धूम-धाम से किया जाता है| ऐसा माना जाता है कि जो भी इस जगह आकर सच्चे मन से देवी शांता और उनके पति की पूजा करता है, उन्हें प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है|
shanta devi mandir
श्रीराम की बड़ी बहन शांता देवी का मंदिर
दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Chand Bawdi – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला 5 Star Underground Hotel

Leave a Reply