वैसे तो नाम और उपनाम बदलने की परंपरा हमारे भारत में महिलाओं के विवाह के बाद होती है| जिसमें महिलाएं अपना उपनाम बदलकर पति के उपनाम को अपना लेती है| मगर आज हम आपको Bollywood Stars के कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे है, जिन्होंने अपने नाम से उपनाम ही हटा दिया और कुछ ने तो अपने नाम तक बदल दिए है|
Real Name of Bollywood Stars
Govinda | गोविंदा
बॉलीवुड के हीरो न. 1 गोविंदा का असली नाम गोविन्द अरुण आहूजा है, मगर इन्होंने अपने उपनाम को त्याग दिया और गोविंदा के नाम से प्रसिद्ध रहे|
Tabbu | तब्बू
इनका पूरा नाम तबस्सुम हाश्मी है मगर इन्हें तब्बू के नाम से बॉलीवुड में जाना जाता है|
Ranveer Singh | रणवीर सिंह
बॉलीवुड में हॉट अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है|
Rekha | रेखा
सदाबहार अदाकारा और बॉलीवुड की बेहद प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है, मगर अपने पूरे करियर में इन्हें रेखा के नाम से ही जाना गया|
Dharmendra | धर्मेंद्र
बॉलीवुड में हीमेन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के दोनों बेटों ने अपने पिता के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए अपने नाम के आगे देओल लगाया है मगर यह उपनाम धर्मेंद्र ने त्याग दिया। जब कि इनका असली नाम धरम सिंह देओल है|
Jeetendra | जीतेन्द्र
इनके दोनों बच्चों एकता कपूर और तुषार कपूर को बॉलीवुड अच्छी तरह से जानता है मगर बहुत कम लोगों को यह पता है कि जीतेन्द्र का असली नाम रवि कपूर है|
Sridevi | श्रीदेवी
मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी जो आज हमारे बीच नहीं है, इनका पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था, मगर इन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम बदलकर श्रीदेवी रखा था|
Helan | हेलन
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा और अभिनेता सलमान खान की सौतेली मां हेलन का पूरा नाम हेलन अन्न रिचर्डसन है|
Dilip Kumar | दिलीप कुमार
उस समय बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी ने मुहम्मद युसूफ खान नामक शख्स को बॉलीवुड में काम करने से पहले तीन नामों में से एक नाम का चुनाव करने को कहा था जो जहांगीर, वासुदेव और दिलीप कुमार थे। इन्होंने दिलीप कुमार नाम को चुना था|
Manoj Kumar | मनोज कुमार
इनका असली नाम हरिकृष्णगिरी गोस्वामी था, मगर ये दिलीप कुमार के बहोत बड़े फैन थे तो इन्होंने दिलीप कुमार की साल 1949 में आयी फिल्म ‘शबनम’ के किरदार का नाम चुनकर अपना नाम मनोज कुमार रख लिया था|
Madhubala | मधुबाला
बहुत कम लोग ये जानते है कि मधुबाला का असली नाम मुमताज़ बेगम जहाँ देहलावी था| जब ये बाल कलाकार के रूप में परदे पर आती तो फिल्मों में इनके नाम को बेबी मुमताज़ दिखाया जाता था| महज 14 साल की उम्र में इन्होंने राज कपूर की अभिनेत्री के रूप में साल 1947 में नील कमल नामक फिल्म की थी जिसमें इनका नाम आखरी बार फिल्म में मुमताज़ दिखाया गया था, इसके बाद बदलकर हर फिल्म में मधुबाला रख लिया गया|
Sanjeev Kumar | संजीव कुमार
बॉलीवुड में निर्देशक सावन कुमार ने अपनी फिल्म में लेने से पहले हरिभाई जरीवाला का नाम बदलकर संजीव कुमार रख दिया था जो इनके करियर में और लोगों के बीच आजीवन रहा|
Rajnikant | रजनीकांत
दक्षिण के फिल्मों में अपनी और बॉलीवुड में अपनी पहचान रजनीकांत के नाम से बनाने वाले इस सुपरस्टार अभिनेता का असली नाम शिवजीराव गायकवाड़ है|
Prity Zinta | प्रीति ज़िंटा
बॉलीवुड की इस सुन्दर अभिनेत्री का असली नाम प्रीतम ज़िंटा सिंह है|
Mithun Chakravarthy | मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के सुपर डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांगो चक्रवर्ती है|
Rajkumar | राजकुमार
बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने से पहले राजकुमार, मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हुआ करते थे| तब इनका नाम कुलभूषण पंडित था, मगर बॉलीवुड में आते ही इन्होंने अपना नाम बदलकर राजकुमार रख लिया था|
Kishor Kumar | किशोर कुमार
बॉलीवुड में अभिनेता होने के साथ-साथ अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले किशोर कुमार का असली नाम आभास गांगुली था|
Akshay Kumar | अक्षय कुमार
बॉलीवुड में खिलाडी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। इनकी पहली फिल्म दीदार के निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती ने इनका नाम बदल कर अक्षय कुमार रखा था|
Ajay Devgan | अजय देवगन
अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे से एक्शन हीरो कहलाने वाले अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है|
Rajesh Khanna | राजेश खन्ना
बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार का दर्जा हासिल करने वाले राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, इन्हें पूरा बॉलीवुड काका के नाम से पुकारा करता था|
Amitabh Bachchan | अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक की उपलब्धि हासिल करने वाले अमिताभ बच्चन का असली नाम इंकलाब श्रीवास्तव था|
Hritik Roshan | ऋतिक रोशन
निर्देशक राकेश रोशन जो संगीतकार रोशनलाल नागरथ के बेटे है ऋतिक रोशन के पिता है| राकेश रोशनलाल नागरथ ने अपने नाम से उपनाम हटाकर केवल रोशन नाम रखा जो ऋतिक रोशन भी अपने नाम के आगे लगाते है, ऋतिक रोशन का असली नाम ऋतिक राकेश नागरथ है|
Sunny Deol | सनी देओल
बॉलीवुड में पिता की तरह अपना रुतबा बनाने वाले सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है|
Bobby Deol | बॉबी देओल
फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखने वाले बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है|
Saif Ali Khan | सैफ अली खान
ओले ओले गाने से मशहूर हुए सैफ अली खान का असली नाम साजिद अली खान है|
Jacky Shroff | जैकी श्रॉफ
अपने भिड़ु स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ का असली नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है|
Tiger Shroff | टाइगर श्रॉफ
अपने पिता की तरह जय हेमंत श्रॉफ ने भी अपना नाम बदलकर टाइगर श्रॉफ रख लिया|
Shilpa Shetty | शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री में अब ज्यादा काम ना कर पा रही हो, मगर अपनी फिटनेस और योग के कारण चर्चा में जरूर होती है| उन्होंने अपना नाम अश्विनी शेट्टी से बदलकर शिल्पा शेट्टी रख लिया|
Mallikka Sherawat | मल्लिका शेरावत
फिल्म मर्डर में बोल्ड देने के बाद मशहूर हुई अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है|
Sunny Leone | सनी लिओनी
सनी लिओनी को कौन नहीं जानता, इनका असली नाम करनजीत कौर है|
Salman Khan | सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद खान है|
Katrina Kaif | कटरीना कैफ
मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरक्वोटे है|
Meena Kumari | मीना कुमारी
बॉलीवुड में मीना कुमारी के अभिनय को टक्कर देने वाली अभिनेत्री शायद ही कभी बॉलीवुड को मिल पायेगी| इनका असली नाम महजबीन बानो था|
Johny Walker | जॉनी वॉकर
अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था|
Nargis | नरगिस
बॉलीवुड को मदर इंडिया जैसी यादगार फिल्म देने वाली मशहूर अभिनेत्री नरगिस जी का असली नाम फातिमा राशिद था|
Sunil Dutt | सुनील दत्त
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता सुनील दत्त जी का असली नाम बलराज दत्त था|
Shammi Kapoor | शम्मी कपूर
कपूर ख़ानदार के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर जी का असली नाम शमशेर राज कपूर था|
Dev Anand | देव आनंद
अपने अभिनय और निर्देशन के लिए मशहूर अभिनेता देव आनंद जी का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था|
Raaj Kapoor | राज कपूर
मशहूर अभिनेता और दिग्गज निर्देशक राज कपूर जी का असली नाम रणबीर राज कपूर था|
Kiara Advani | किआरा आडवाणी
फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का बोल्ड किरदार निभाने वाल किआरा आडवाणी का असली नाम आलिआ आडवाणी है|
Aamir Khan | आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का असली नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है|
Rajkumar Rao | राजकुमार राव
किसी ज्योतिष के कहने पर राजकुमार यादव ने अपना नाम बदलकर राजकुमार राव रख लिया|
John Abraham | जॉन अब्राहम
फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने से पहले अपना नाम फरहान अब्राहम से बदलकर जॉन अब्राहम कर लिया|
Prabhas | प्रभास
बाहुबली फिल्म से मशहूर हुए प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलापति है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।