कलावा कितने दिनों तक हाथ में बांधना चाहिए

किसी शुभ कार्य में पूजा करने के बाद अक्सर हम पंडित जी से अपने हाथ में कलावा बंधवाते है| ज्योतिष शास्त्र में कलावा (मौली या रक्ष सूत्र) बांधना काफी शुभ माना गया है|

कलावा कितने दिनों तक हाथ में बांधना चाहिए

वैसे तो कलावा दो प्रकार के होते है| एक होता है तीन धागों वाला और एक होता है पांच धागों वाला| तीन धागे वाले कलावे में लाल, हरा और पीला रंग होता है और पांच धागे वाले कलावे में लाल, हरा, पीला, नीला और सफ़ेद रंग होता है| आपको बता दें कि पांच धागे वाले कलावे को पंचदेव कलावा भी कहा जाता है|

कलावा कितने दिनों तक हाथ में बांधना चाहिए

हमेशा ये भी एक सवाल बना रहता है कि कलावा पुरुषों, औरतों और बच्चों को किस हाथ में बांधना चाहिए| तो आपको बता दें कि कलावा पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाहिने हाथ में और विवाहित स्त्रियों को बाएं हाथ में बाँधा जाता है|

एक समय बाद कलावा का रंग उतरने लगता है और उसके धागे निकलने लगते है| फिर भी लोग इसे पहने रहते है, जिससे नकारात्मकता उनके जीवन में प्रवेश कर लेती है|

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है कि कलावा कितने दिनों तक हाथ में पहनना चाहिए| चलिए जानते है| शास्त्रों के अनुसार हाथ में कलावा सिर्फ 21 दिनों तक ही बांधना चाहिए| 21 दिनों में कलावे का रंग उतरने लगता है, जिससे उसका असर कम होने लगता है|

21 दिन बाद कलावे को उतारने के बाद उसे गड्डा खोदकर मिट्टी में दबा देना चाहिए| उतरा हुआ कलावा नकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है, इसीलिए उसे उतारने के बाद मिट्टी में गाढ़ देना चाहिए| ऐसा कलावा जिसका रंग उतर चूका हो या उस कलावे के धागे निकल रहे हो, पहनने से गृह दोष लगता है|

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है| Ajab Jankari इसकी पुष्टि नहीं करता है| किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें|

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply